संक्षिप्त विवरण (Overview)

FieldValue
TitleHPRCA Teacher Recruitment 2026
Last Date to Apply2026-05-14
Total Vacancies894
Minimum QualificationMaster’s Degree in concerned subject (minimum 50%) with B.Ed. (minimum 50%) and TET passed
Job TypeFull-time
Selection ProcessComputer Based Test (CBT)
Salary₹30,000 per month
Job LocationHimachal Pradesh
Age Limit18 to 45 years
Experience RequiredFresher
Apply Linkhttps://hprca.hp.gov.in

हिमाचल प्रदेश में इस बार काफी अच्छी अपडेट निकलकर सामने आई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की तरफ से टीचर पदों के लिए नई भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। तो जो भी कैंडिडेट्स टीचिंग फील्ड में जाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका है।

अब अगर हम इसकी एप्लीकेशन डेट की बात करें, तो ये जो फॉर्म है वो 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है और इसकी जो आखिरी तारीख है अप्लाई करने की, वो है 8 मई 2026। यानी आपके पास लगभग 20 दिन का समय है, 17 अप्रैल से लेकर 8 मई तक। ध्यान रखने वाली बात ये है कि 8 मई को शाम 5 बजे तक ही आप अप्लाई कर सकते हैं, उसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

अप्लाई करने का तरीका बिल्कुल ऑनलाइन रखा गया है। ऑफलाइन कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही अप्लाई करना है।

अब बात करते हैं कि इसमें कौन-कौन सी वैकेंसीज हैं। तो सबसे पहले पोस्ट आती है म्यूजिक टीचर की। इसके लिए कुल 118 वैकेंसी हैं। इसके बाद ड्राइंग टीचर की पोस्ट है, इसमें भी 118 वैकेंसी हैं। फिर संस्कृत टीचर, फिजिकल एजुकेशन टीचर, और बाकी अलग-अलग सब्जेक्ट जैसे हिस्ट्री, हिंदी, ज्योग्राफी के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है। जैसे हिंदी टीचर के लिए तो 151 पोस्ट हैं, जो कि काफी अच्छी संख्या मानी जाएगी।

सैलरी की अगर बात करें, तो लगभग सभी पोस्ट के लिए ₹30,000 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। तो यहां पर सैलरी एक जैसी रखी गई है, बस आपको पोस्ट कोड और वैकेंसी नंबर पर ध्यान देना है।

अब क्वालिफिकेशन की बात करें तो अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। जैसे म्यूजिक टीचर के लिए अगर आपने मास्टर्स डिग्री की है म्यूजिक में, चाहे वो वोकल हो या इंस्ट्रूमेंटल, और आपको हिंदी और इंग्लिश में पढ़ाना आता है, तो आप अप्लाई कर सकते हैं।

ड्राइंग टीचर के लिए अगर आपने आर्ट एंड क्राफ्ट में डिप्लोमा किया है या बैचलर्स या मास्टर्स फाइन आर्ट्स में किया है, तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं। इसमें खास बात ये है कि बीएड जरूरी नहीं है।

लेकिन बाकी ज्यादातर पोस्ट के लिए, जैसे संस्कृत, हिस्ट्री, हिंदी, ज्योग्राफी-इन सब में आपका बीएड होना जरूरी है और साथ ही टेट (TET) क्वालिफाई करना भी अनिवार्य है।

फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए अगर आपने डिप्लोमा या बैचलर डिग्री की है फिजिकल एजुकेशन में, कम से कम 50% मार्क्स के साथ, तो आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं। और हां, यहां भी आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों में पढ़ाना आना चाहिए।

अब सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो इसमें CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। ये टेस्ट कुल 120 मार्क्स का होगा, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय होगा 90 मिनट।

पेपर का पैटर्न ऐसा रहेगा कि एक हिस्सा आपके सब्जेक्ट से रिलेटेड होगा, यानी जिस पोस्ट के लिए आपने अप्लाई किया है उसी से जुड़े सवाल आएंगे। और दूसरा हिस्सा होगा जनरल नॉलेज, जिसमें हिमाचल प्रदेश से जुड़े प्रश्न, करंट अफेयर्स, एवरीडे साइंस, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल हिंदी और इंग्लिश शामिल होंगे। ये सेक्शन लगभग 10वीं स्तर का होगा।

अब एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सभी कैटेगरी के लिए ₹800 फीस रखी गई है। और अगर आप फॉर्म में कोई करेक्शन करते हैं तो उसके लिए ₹100 अलग से चार्ज किया जाएगा।

अप्लाई करने से पहले आपको वेबसाइट पर जाकर OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद आप अपनी डिटेल्स भर सकते हैं। प्रोसेस काफी सिंपल है, ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं है।

अंत में यही कहा जा सकता है कि ये भर्ती खासकर हिमाचल प्रदेश के कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी अवसर है। जो भी योग्य हैं, उन्हें जरूर अप्लाई करना चाहिए और समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए।