संक्षिप्त विवरण (Overview)

FieldValue
TitleUPSSSC Excise Constable Recruitment 2026
Last Date to Apply2026-06-24
Total Vacancies722
Minimum Qualification10TH
Job TypeFull-time
Selection ProcessMain Written Examination, Physical Standards Test, Physical Efficiency Test
Job LocationUttar Pradesh
Experience RequiredFresher
Apply Linkhttps://upsssc.gov.in/

उत्तर प्रदेश में आबकारी सिपाही की एक बड़ी भर्ती आई है, जिसमें कुल 722 पद हैं। ये भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जिन्होंने PET 2025 का एग्जाम दिया है। इसमें फाइनल चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होता है, लेकिन उससे पहले शारीरिक मापदंड और फिजिकल टेस्ट भी देना होता है।

सबसे पहले योग्यता की बात करें तो इसमें केवल 12वीं पास होना जरूरी है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस या एग्रीकल्चर से पढ़ाई की है, या किस बोर्ड से किया है-बस 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है, उसी के स्कोर के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है, और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी गई है। खास बात ये है कि कुछ कैटेगरी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक भी जा सकती है, अगर उनके पास यूपी का डोमिसाइल है।

इस भर्ती में दो तरह के पद हैं-नियमित और विशेष चयन। नियमित पदों में शुरुआत में प्रोबेशन पीरियड होता है, बाद में स्थायी नियुक्ति हो जाती है। वहीं विशेष चयन वाले पद सीधे स्थायी माने जाते हैं।

चयन प्रक्रिया थोड़ी अलग तरह से बनाई गई है। सबसे पहले PET के नॉर्मलाइजेशन स्कोर के आधार पर कुल सीटों का लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को आगे बुलाया जाएगा। उसके बाद शारीरिक माप परीक्षण होगा, फिर फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पुरुषों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर दौड़ 14 मिनट में।

जो उम्मीदवार इन स्टेज को पार कर लेते हैं, वही लिखित परीक्षा में पहुंचते हैं। यही सबसे महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि फाइनल मेरिट इसी के आधार पर बनती है।

लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और 100 अंक होंगे। इसमें 1/4 नेगेटिव मार्किंग भी है। समय 2 घंटे का होगा, यानी टाइम मैनेजमेंट की ज्यादा समस्या नहीं होती। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि ज्यादा प्रश्न छोड़ना नुकसान कर सकता है, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग के बावजूद ज्यादा अटेम्प्ट जरूरी है।

पेपर तीन भागों में बंटा होता है:

पहला भाग सामान्य अध्ययन का होता है, जिसमें लगभग 65 प्रश्न आते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण आदि शामिल होते हैं।

दूसरा भाग कंप्यूटर और आईटी का होता है, जिसमें 15 प्रश्न आते हैं। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल टूल्स, एआई और बिग डेटा जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं।

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण भाग उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान का होता है, जिसमें 20 प्रश्न आते हैं। यही सेक्शन मेरिट को काफी हद तक तय करता है। इसमें यूपी का इतिहास, संस्कृति, त्यौहार, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स और आबकारी विभाग से जुड़े नियम पूछे जाते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर के विषयों पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन यूपी से संबंधित जानकारी में कमजोर रह जाते हैं। जबकि इस परीक्षा में यूपी स्पेशल नॉलेज बहुत अहम भूमिका निभाता है।

एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि शारीरिक मापदंड केवल क्वालीफाइंग होते हैं, उनके अंक नहीं जुड़ते। इसलिए असली मुकाबला लिखित परीक्षा में ही होता है।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया 4 जून से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए केवल ₹25 रखा गया है।

कुल मिलाकर यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जिनकी उम्र अन्य भर्तियों में निकल चुकी है या जिनकी हाइट थोड़ी कम है। यहां हाइट और एज दोनों में थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन फिजिकल और लिखित परीक्षा दोनों में संतुलन जरूरी है।

अगर सही प्लानिंग के साथ तैयारी की जाए-खासकर सामान्य अध्ययन और यूपी सामान्य ज्ञान पर फोकस करके-तो इस भर्ती में चयन लेना बिल्कुल संभव है।